Posts

झाड़ू से समटने पड़े मांस के टुकड़े, 30 फीट तक बिखरा था खून और चीथड़े

Image
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीनों दोस्तों के शरीर का मांस और खून सड़क पर 30 फीट तक फैला हुआ था। मांस के टुकड़ों को झाड़ू से समेटना पड़ा। हादसा मध्य प्रदेश के सागर जिला स्थित बांदरी कस्बे में हाईवे पर शुक्रवार देर रात 2 बजे हुआ।-जानकारी के अनुसार बांदरी थाना क्षेत्र में झीकनी चंद्रापुर घाटी पर देर रात 2 बजे सड़क किनारे खड़े कंटेनर से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे के वक्त बाइक पर तीन दोस्त सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक कंटेनर के अगले हिस्से में फंस गई और उस पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। लगभग तीन घंटे तक तीनों दोस्त खून से लथपथ घटनास्थल पर ही पड़े रहे। शनिवार सुबह हाइवे से गुजरने वाले लोगों ने डायल-100 और 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी।

ऐसे बनी सलमान की ‘टाइगर जिंदा है’, डायरेक्टर ने शेयर किया स्टोरी बोर्ड

Image
हाल ही में सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। लॉन्च होते ही ट्रेलर ने सबसे कम वक्त में सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया है। अब ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक फोटो ट्वीट किया है। अली ने लिखा, ‘From preproduction to postproduction @TigerZindaHai @yrf ...where we began and what we achived।’ दरअसल इस फोटो में स्टोरी बोर्ड दिखाया गया है जो कि प्रीप्रोडक्शन का पार्ट होता है। वहीं इसके बाद सेम सीन को पोस्ट प्रोडक्शन में दिखाया गया है। बन सकता है तीसरा पार्ट... बता दें कि ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सलमान और कैटरीना की जोड़ी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है। जानकारी के मुताबिक ‘टाइगर’ सीरीज की तीसरी फिल्म भी आएगी और आदित्य चोपड़ा और सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइज को आगे ले जाने का फैसला किया है। फिल्म 22 दिंसबर को रिलीज होगी।

इस एक वजह से WWE में लड़ने नहीं जा रहे ग्रेट खली, खुद किया खुलासा

Image
WWE में धूम मचाने वाले द ग्रेट खली गुरुवार को अम्बाला पहुंचे। इस दौरान ग्रेट खली ने खुलासा किया कि वे अब WWE में क्यों नहीं जा रहे। उन्होंने बताया कि भारत में कहीं भी WWE की कोई ट्रेनिंग नहीं देता। वे अकेले ऐसे शख्स हैं जो यह ट्रेनिंग दे रहे हैं। ऐसे में यदि वे WWE चले जाते हैं तो उनकी एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे 250 रेसलर का भविष्य लटक जाएगा, इसलिए वे वहां नहीं जा रहे। अपने लिए जीना होता तो कभी का हॉलीवुड चला जाता।- ग्रेट खली ने कहा कि उन्हें हॉलीवुड की कई फिल्मों से भी न्यौते मिल रहे हैं। लेकिन वे इस वजह से वहां नहीं जाते कि उनके पीछे रेसलर को कौन ट्रेनिंग देगा। - खली को WWE में भी खेलने का अॉफर मिला है लेकिन वे वहां भी नहीं जा रहे हैं।